जयपुर : 12 साल लिव इन में रहने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने से 14 साल बड़ी महिला को छोड़ा, गिरफ्तार

By: Ankur Fri, 07 Jan 2022 2:38:40

जयपुर : 12 साल लिव इन में रहने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने से 14 साल बड़ी महिला को छोड़ा, गिरफ्तार

राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने से 14 साल बड़ी महिला के साथ 12 साल से लिव इन में रह रहा था लेकिन जब महिला के बच्चा नहीं हुआ तो उसे छोड़ दिया। इस मामले में महिला ने युवक पर रेप के आरोप लगाए हैं। तीन महीने फरारी काटने के बाद युवक ने गुरुवार को खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप भी किया। जब साथ रहने का दबाव बनाया तो आरोपी उससे अलग रहने लगा। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अक्टूबर में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका के बीच एफआईआर वापस लेने को लेकर बातचीत भी चली थी, लेकिन महिला युवक के साथ रहने की बात पर अड़ी रही। युवक इस पर तैयार नहीं हुआ तो महिला ने भी एफआईआर वापस नहीं ली।

मामला जयपुर के झोटवाड़ा थाने का है। यहां तीन महीने पहले प्रेमिका ने अलवर के शहजादपुर गांव निवासी सोनू कुमार जाट (34) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप था कि वह अपने पति से अलग होकर 12 साल से सोनू के साथ लिव इन में थी। जब उसने सोनू से शादी करने की बात कही तो वह झांसा देने लगा टी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रेप का मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। उसने तीन महीने तक अलवर समेत आस-पास के इलाकों में अपने रिश्तेदारों के यहां फरारी काटी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह घर में इकलौता है। वह 14 साल बड़ी अपनी प्रेमिका से शादी भी करना चाहता था, लेकिन बच्चा नहीं हो रहा था। इसलिए उसने महिला से शादी से इनकार कर दिया। जबकि महिला उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।

ये भी पढ़े :

# UP News: ललितपुर के अस्पताल में महिला ने जन्मा बेटा, घर जाकर देखा तो निकली बेटी

# सीट बेल्ट और मास्क ना पहनने पर सैफ-करीना हुए ट्रोल, यूजर्स बोले - मुंबई पुलिस चालान भेजो

# राजस्थान के कई जिलों में आज भी जारी रहेगा बारिश और ओलावृष्टि का दौर, गिर सकती है बिजली

# AIIMS ने बताए ओमिक्रॉन के ये 5 गंभीर लक्षण, दिखते ही हो जाए सतर्क

# झारखंड : 3,704 नए संक्रमितो के साथ हुए कोरोना के 14,255 सक्रिय मामले, गई चार लोगों की जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com